आज से समाहरणालय में बायोमीटरिक सिस्टम से बनेगी हाजिरी

Published at :10 Dec 2015 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
आज से समाहरणालय में बायोमीटरिक सिस्टम से बनेगी हाजिरी

सासाराम (ग्रामीण) : गुरुवार से समाहरणालय के सभी कर्मचारी बायोमीटरिक सिस्टम से अपनी हाजिरी बनायेंगे. ये आदेश जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कर्मचारियों के आगमन व प्रस्थान में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. गौरतलब है कि पूर्व में प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त हाशिम खां […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : गुरुवार से समाहरणालय के सभी कर्मचारी बायोमीटरिक सिस्टम से अपनी हाजिरी बनायेंगे. ये आदेश जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कर्मचारियों के आगमन व प्रस्थान में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी.

गौरतलब है कि पूर्व में प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त हाशिम खां द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान भारी मात्रा में कर्मचारी कार्यालय से गायब पाये गये थे, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गयी व उन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगे गये थे. यह आदेश आज से ही प्रभावी माना जायेगा. गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व समाहरणालय के कर्मचारी बायोमेट्रिक सिस्टम से हाजिरी बना रहे थे. लेकिन, किसी कारण से बीच में यह सेवा बाधित हो गयी थी. लिहाजा कर्मचारियों की मनमानी बढ़ गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन