रोहतास में ट्रक ने डॉक्टर को मारी ठोकर, मौत

Published at :20 Oct 2015 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतास में ट्रक ने डॉक्टर को मारी ठोकर, मौत

डेहरी ऑन सोन (सदर) : डेहरी-पटना मार्ग पर सोमवार की अहले सुबह ब्रह्मस्थान मकराइन गांव के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 58 वर्षीय एक होमियोपैथिक डॉक्टर रामस्वरूप महतो की मौत हो गयी. वह पूर्वी मोहनबिगहा के रहनेवाले थे. हादसे से गुस्साये लोगों ने घटनास्थल के पास रोड जाम कर हंगामा किया. प्रशासन […]

विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन (सदर) : डेहरी-पटना मार्ग पर सोमवार की अहले सुबह ब्रह्मस्थान मकराइन गांव के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 58 वर्षीय एक होमियोपैथिक डॉक्टर रामस्वरूप महतो की मौत हो गयी. वह पूर्वी मोहनबिगहा के रहनेवाले थे. हादसे से गुस्साये लोगों ने घटनास्थल के पास रोड जाम कर हंगामा किया. प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इससे घंटों जाम लगा रहा.
लोगों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा मांगा. साथ ही मुख्य सड़क पर ब्रेकर बनाने व ओवरलोडेड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की. सूचना पर पहुंचे पुलिस व सामान्य प्रशासन के पदाधिकारियों ने लोगों को समझाया-बुझाया. बीडीओ रामपुकार यादव ने पीड़ित को 20 हजार रुपये मुआवजा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डॉक्टर को जाननेवालों ने बताया कि वह दरिहट की ओर बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान मकराइन गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन