ओवरलोडेड में बालू लदे 22 ट्रक किये गये जब्त

Published at :20 Feb 2018 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोडेड में बालू लदे 22 ट्रक किये गये जब्त

सासाराम नगर : ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान में रविवार की रात दरिगांव थाने की पुलिस फोरलेन पर बालू लदे 22 ट्रकों को जब्त की है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बालू लदे ट्रकों को जब्त किया. सभी ट्रकों पर क्षमता से अधिक बालू लोड […]

विज्ञापन

सासाराम नगर : ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान में रविवार की रात दरिगांव थाने की पुलिस फोरलेन पर बालू लदे 22 ट्रकों को जब्त की है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बालू लदे ट्रकों को जब्त किया. सभी ट्रकों पर क्षमता से अधिक बालू लोड था. इस मामले में कार्रवाई के लिए जिला परिवहन विभाग व खनन विभाग को सूचना दी गयी है. गौरतलब है कि जिले में बालू खनन शुरू होने के बाद बालू व्यवसायी ट्रकों पर ओवरलोड बालू लोड कर रहे है. इससे सड़क टूट रही है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिले में पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन