युवाओं के लिए गठित होगा युवा आयोग : चिराग पासवान

सासाराम सदर : यह युवाओं का देश है. युवाओं के लिए हर संभव काम करूंगा. युवाओं को साथ लेकर देश का विकास करूंगा. इसके लिए केंद्र सरकार के समक्ष राष्ट्रीय युवा आयोग गठन करने का प्रस्ताव रखा गया है. इस युवा आयोग के माध्यम से युवाओं को लाभ मिलेगा. ये बातें लोक जनशक्ति पार्टी के […]
सासाराम सदर : यह युवाओं का देश है. युवाओं के लिए हर संभव काम करूंगा. युवाओं को साथ लेकर देश का विकास करूंगा. इसके लिए केंद्र सरकार के समक्ष राष्ट्रीय युवा आयोग गठन करने का प्रस्ताव रखा गया है. इस युवा आयोग के माध्यम से युवाओं को लाभ मिलेगा. ये बातें लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने गुरुवार को स्थानीय ओझा टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि राज्य व राष्ट्र के विकास करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा.
हमें युवाओं का सहयोग चाहिए. श्री पासवान ने कहा आखिर क्यों बिहार के लोग दूसरे राज्यों में पलायान करने पर मजबूर हैं? अपने परिवार व सगे-संबंधियों को छोड़कर क्यों दूसरे राज्यों काम करने जाते हैं? यह समस्या जटिल है. इस समस्या को खत्म करने के लिए अंतिम दम तक कोशिश करूंगा. प्रदेश में ही रोजगार का अवसर प्रदान करूंगा, ताकि राज्य के लोगों को काम के लिए दूसरे प्रदेश में नहीं जाना पड़े. उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं से अधिकतर लोग वंचित रह जाते हैं.
जिन्हें जानकारी होती है, उन्हें सरकारी अफसर, दफतरों व कागजातों के मकड़जाल में उलझा देते हैं. इस तरह की समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेकना है. केंद्र व राज्य की जितनी भी योजनाएं हैं, उन्हें धरातल पर उतारा जायेगा. योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए युवाओं के साथ जन आंदोलन करूंगा. हर हाल में जरूरत मदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का काम करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




