जनप्रतिनिधियों ने बकनोरा पंचायत में लगाया चौपाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2017 11:09 AM (IST)
विज्ञापन

अकबरपुर : रोहतास प्रखंड के बकनोरा पंचायत में वार्ड नंबर सात व आठ में ओडीएफ को लेकर प्रखंड के ऑफिसरों व जनप्रतिनिधियों का दल पहुंचा व एक चौपाल लगा कर लोगों को समझाया. सीओ सुगली सेठ ने बताया कि बकनोरा के सात नंबर व आठ नंबर वार्ड में रहनेवाले अधिकतर व्यक्ति अब तक शौचालय का […]
विज्ञापन
अकबरपुर : रोहतास प्रखंड के बकनोरा पंचायत में वार्ड नंबर सात व आठ में ओडीएफ को लेकर प्रखंड के ऑफिसरों व जनप्रतिनिधियों का दल पहुंचा व एक चौपाल लगा कर लोगों को समझाया.
सीओ सुगली सेठ ने बताया कि बकनोरा के सात नंबर व आठ नंबर वार्ड में रहनेवाले अधिकतर व्यक्ति अब तक शौचालय का निर्माण में हाथ तक नहीं लगाएं हैं, जिन्हें समझाने बुझाने के लिए घर-घर जाकर प्रखंड प्रमुख, जिला पार्षद व मुखिया पंचायत समिति सभी लोग पहुंचे. ग्रामीणों ने आश्वासन दिया है कि हम लोग शौचालय का निर्माण कराएंगे, लेकिन अभी भी कुछ लोगों ने पैसा मिलने की बात कही और अपने जिद पर उड़ने की बात कही. वैसे लोगों पर कानूनन सख्त कार्रवाई कर उन लोगों परदंडित कार्रवाई की जायेगी और हर घर में शौचालय बनाने व बनवाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जायेगा.
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख दिव्या भारती, जिला पार्षद आरती गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार भोला, उप प्रमुख श्रीकांत कुमार, बीडीओ अनिल कुमार, उचेला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीना साह, रसूलपुर पंचायत के मुखिया, नवाडीह के मुखिया समेत सारे प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




