रोहतास में 167 नियोजित शिक्षक होंगे बर्खास्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2017 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

नोखा (रोहतास) : शिक्षा विभाग ने जिले की प्रखंड नियोजन इकाइयों द्वारा नियोजित 167 शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ, स्थापना) देवेश चौधरी ने अपने पत्र में उक्त शिक्षकों की नौकरी समाप्ति की बात कहते हुए उनके वेतन के लिए भुगतान पत्र नहीं बनाने का आदेश सभी […]
विज्ञापन
नोखा (रोहतास) : शिक्षा विभाग ने जिले की प्रखंड नियोजन इकाइयों द्वारा नियोजित 167 शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ, स्थापना) देवेश चौधरी ने अपने पत्र में उक्त शिक्षकों की नौकरी समाप्ति की बात कहते हुए उनके वेतन के लिए भुगतान पत्र नहीं बनाने का आदेश सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीइओ) को दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) महेंद्र पोद्दार ने कहा कि सरकार के आदेश पर 167 शिक्षक, जो 29 मार्च से 15 अप्रैल, 2015 तक, निर्धारित तिथि के बाद नियोजित हुए हैं, उन्हें पद से हटाने का आदेश दिया गया है. उनके वेतन पर रोक लगा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




