प्रेमी युगल की तलाश में सीवान पहुंची रांची पुलिस, छापेमारी के दौरान छत से गिरकर युवक की मौत

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

सीवान में छापेमारी के दौरान एक प्रेमी की छत से गिरकर मौत हो गई. प्रेमी अपनी प्रेमिका को रांची से भगाकर सीवान लाया था. रांची पुलिस और मुफ्फसिल थाने की पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए छापेमारी करने पहुंची. इस दौरान छत से गिरकर युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

सीवान में छापेमारी के दौरान एक प्रेमी की छत से गिरकर मौत हो गई. प्रेमी अपनी प्रेमिका को रांची से भगाकर सीवान लाया था. रांची पुलिस और मुफ्फसिल थाने की पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए छापेमारी करने पहुंची. इस दौरान छत से गिरकर युवक की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि छापेमारी करने पहुंची पुलिस घर में मौजूद लोगों की बेरहमी से पिटाई कर रही थी, इसी दौरान युवक की छत से गिरकर मौत हो गई. वहीं घर में छुपी लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया और अपने साथ लेकर चली गई. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तनिष्क बिहार कॉलोनी की है. युवक की पहचान झारखंड के बछड़ा गांव निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है. लड़की के पिता ने रांची के थाने में अपनी बेटी के लापता होने का आवेदन दिया था. इसी बीच, रांची पुलिस को जानकारी मिली की प्रेम प्रसंग में एक युवक उसे अपने बहनोई के घर सीवान लेकर गया हुआ हैं. इसके बाद रांची पुलिस ने सीवान मुफ्फसिल पुलिस टीम के सहयोग से युवक के बहनोई के घर पर छापेमारी किया, जबकि प्रेमी युवक की छत से गिरने से मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन