लालू प्रसाद ने राजश्री यादव रखा है रशेल का नाम, जानिये तेजस्वी ने मामा के बारे में क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

अपनी पत्नी के साथ राबड़ी आवास पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पत्नी का नाम रशेल है, लेकिन अब वो राजश्री नाम से पुकारी जायेगी. अपनी छोटी बहू का यह नाम लालू प्रसाद ने रखा है और रशेल को भी अपना नया नाम बेहद पसंद है.

विज्ञापन

पटना. अपनी पत्नी के साथ राबड़ी आवास पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पत्नी का नाम रशेल है, लेकिन अब वो राजश्री नाम से पुकारी जायेगी. अपनी छोटी बहू का यह नाम लालू प्रसाद ने रखा है और रशेल को भी अपना नया नाम बेहद पसंद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आये नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कई सवालों के जबाव दिये. मामा की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि वो बड़े हैं और हम उनका आज भी सम्मान करते हैं. जिन्हें नाराजगी है, कुछ भ्रम हैं हमें उनके बारे में कुछ नहीं कहना है. जिस तस्वीर की बात हो रही है, उसपर यही कहूंगा कि वो उस जमाने की तस्वीर है जब मैं क्रिकेट खेला करता था और मेरी जो पत्नी है वो उस तस्वीर में नहीं है. उस तस्वीर में जो है जो मेरी पत्नी है.

हम युवा हैं और हमारी सोच भी समाजवादी है. हम जाति धर्म विहीन समाज चाहते हैं. हम लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलनेवाले लोग हैं. शादी की गोपनीयता पर तेजस्वी ने कहा कि भीड़ में दो परिवारों के बीच संवाद नहीं हो पाता है. हम चाहते थे कि दोनों परिवारों के बीच संवाद हो. इसलिए शादी में बेहद कम लोगों को बुलाया गया.

बहूभोज के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि सबकुछ होगा. बधाई और शुभकामनाओं के लिए तेजस्वी ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों बिहार के तमाम लोगों का आभार जताते हैं जिन्होंने हमें बधाई और आशिर्वाद दिया है. इससे पूर्व पटना एयरपोर्ट से लेकर राबड़ी आवास तक राजद कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन