रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ एपी शाही के बंद घर में लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jan 2025 5:19 PM
सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर खोल कर ले गये चोर
सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर खोल कर ले गये चोर पूर्णिया. शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ एपी शाही के बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात एवं कीमती सामानों की चोरी कर ली. जाते जाते चोर ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी खोल कर साथ ले गये. घटना मंगलवार की देर रात को हुई. सूचना के तीन घंटे बाद केहाट थाने की पुलिस पहुंच कर चोरी का जायजा लिया. डॉ एपी शाही विगत एक माह से परिवार के साथ पूर्णिया से बाहर हैं और घर की देखरेख उनके क्लिनिक का कंपाउंडर रघुनंदन मंडल करता है. डॉ एपी शाही घर के पहली मंजिल पर रहते हैं और उनका क्लिनिक ग्राउंड फ्लोर पर है. डॉ एपी शाही की अनुपस्थिति में उनका एक असिस्टेंट डॉक्टर क्लिनिक का संचालन कर रहे हैं. कंपाउंडर ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वे डॉक्टर साहब के आवास पहुंचे तो देखा कि पहली मंजिल के मुख्य दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ है. दरवाजा खोल कर अंदर गया तो तीनों कमरे के दरवाजे का भी कुंडी टूटा हुआ था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने तीन अलमीरा को भी खोल कर सोने चांदी के जेवर आदि सामान ले लिया. इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब था. उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब के आने के बाद ही चोरी हुए सामानों का सही सही पता चलेगा. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि चोरी के सबंध में आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










