त्योहार से पहले गुलाबबाग मंडी में बढ़ी गहमागहमी, जानिए मक्का, गेहूं, दाल और चावल के ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग मंडी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्योहारी सीजन ने पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में रौनक बढ़ा दी है. दाल, तेल, मक्का, गेहूं, चावल के ताजा भाव जानें और समझें बाजार का रुख.

विज्ञापन

पूर्णिया : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में किराना सामानों के बाजार में हलचल बढ़ने लगी है. कारोबारियों के मुताबिक, त्योहारी मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है. आने वाले एक-दो दिनों में मंडी में खरीदारों और कारोबारियों की आवाजाही और बढ़ने की उम्मीद है.

विज्ञापन

दाल, तेल और खाद्यान्न बाजार में बढ़ी हलचल

त्योहारी सीजन को देखते हुए गुलाबबाग मंडी के किराना बाजार में विशेष गहमागहमी है. मंडी कारोबारियों का कहना है कि इस सप्ताह दाल, तेल और खाद्यान्न के बाजार में खरीद-बिक्री की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. त्योहार नजदीक आने के साथ दुकानदारों और थोक कारोबारियों की खरीदारी भी बढ़ सकती है.

गुलाबबाग मंडी पूर्णिया सहित सीमांचल और कोसी क्षेत्र के व्यापार के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है. यहां के बाजार भाव का असर आसपास के इलाकों के कारोबार पर भी पड़ता है. पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और झारखंड के व्यापारी भी यहां के बाजार रुख पर नजर रखते हैं. नेपाल और बांग्लादेश के साथ होने वाले सीमावर्ती व्यापार में भी यहां के भाव अहम माने जाते हैं.

गुलाबबाग मंडी में विभिन्न जिंसों के ताजा भाव

नीचे दिए गए भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं.

जिंसभाव
मक्का₹2,420–2,680
जूट (पटसन)₹10,300–11,800
गेहूं₹2,750–2,850
चावल मंसूरी₹3,250–3,350
चावल अरवा (मोटा)₹5,500–6,000
चावल बासमती₹7,000–12,000
दाल अरहर (तूर)₹10,600–14,500
दाल मूंग₹9,540–9,600
दाल मसूर₹6,600–6,900
दाल चना₹6,800–7,600
गोटा मूंग₹8,000–9,000
गोटा चना₹6,200–6,400
सरसों पीला₹7,300–7,800
सरसों काला₹7,000–7,500
चीनी₹4,980–5,080

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन