पूर्णिया GMCH: आज ओपीडी बंद, इमरजेंसी में तैनात रहेंगे डॉक्टर
जीएमसीएच | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया GMC में आज रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण OPD सेवा बंद रहेगी. गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं.
साप्ताहिक अवकाश के कारण राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया में रविवार को ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रहेगी. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे निर्बाध रूप से चालू रहेगी. अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों और पहले से भर्ती वार्ड के मरीजों के समुचित इलाज के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी को परेशानी न हो.
तीनों शिफ्टों में चिकित्सकों की तैनाती
अस्पताल प्रशासन ने सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों शिफ्टों में दर्जन भर से अधिक चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है. सुबह की शिफ्ट में डॉ. जीतेंद्र कुमार दास, डॉ. सुशांत और डॉ. नगमा खातून मरीजों का उपचार करेंगे. संध्या कालीन शिफ्ट में डॉ. गोपाल कुमार झा, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. ज्योति और डॉ. विनायक राज तैनात रहेंगे. वहीं रात्रि कालीन शिफ्ट में डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. दीपक कुमार दिनकर, डॉ. जावेद अख़्तर और डॉ. सोनू हाशिम अपनी सेवाएं देंगे.
विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मुस्तैद
सामान्य इमरजेंसी ड्यूटी के अलावा विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी अलर्ट पर रखा गया है. मेडिसिन विभाग में फिजिशियन डॉ. पंकज कुमार और सर्जरी विभाग में डॉ. मीरा कुमारी अपनी सेवा देंगी. बच्चों के इलाज के लिए पीडियाट्रिक्स में डॉ. प्रेम प्रकाश, हड्डी रोग विभाग में डॉ. सी.के. दास, ईएनटी में डॉ. हिमांशु कुमार और नेत्र विभाग में डॉ. शीलमणि आपात स्थिति में मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध रहेंगे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए