भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसी ने मारी युवक को गोली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 11:46 PM
घटना साेमवार को दोपहर बाद हुई
प्रतिनिधि, पूर्णिया. भू विवाद के रंजिश में पड़ोसी ने अपने रिश्तेदार युवक को उस समय गोली मार दी, जब वह चारा लाने घर के पास ही मक्का खेत गया था. घटना साेमवार को दोपहर बाद हुई. गोली से घायल युवक संजीव कुमार यादव को बायें हाथ ओर दाहिने पैर में दो गोली लगी है. घटना के बाद परिजन गोली से घायल युवक को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाये. सूचना के बाद घायल युवक के परिजनों की अस्पताल में भीड़ जमा हो गयी. चंपानगर थानाध्यक्ष सुनिता कुमारी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गोली से घायल युवक का बयान दर्ज किया जा रहा है. घात लगा कर पूर्व से मक्का खेत पर मौजूद थे हमलावर. घायल युवक के बड़े भाई सुनील यादव ने बताया कि पशु का चारा लाने उसका भाई घर के पास स्थित मक्का खेत गया था. जहां पूर्व से तीन हमलावर उसके आने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही उसका भाई खेत पहुंचा, पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार ने उसके भाई पर ताबड़तोड़ चार-पांच गोली चला दी. गोली की आवाज सुन कर वह भी खेत की ओर दौड़े. सभी आरोपित नकाबपोश में थे. 21 डिसमिल जमीन का है विवाद. सुनील यादव ने बताया कि उन दोनों भाई के द्वारा वर्ष 2019 में घर के पास 21 डिसमिल जमीन खरीदी गयी थी. आरोपित व्यक्ति उसे हासिल करने के लिए प्रयासरत था. इस जमीन के विवाद को लेकर सामाजिक स्तर से पंचायत भी हुई, लेकिन वे सभी इस जमीन को जबरन हासिल करने के फिराक में लगे रहे. उसने बताया कि वे दोनों भाई सम्मिलित हैं. आरोपित व्यक्ति हाल ही में 307 के मामले में जेल से बाहर आया था. वह बाइक चोरी के एक मामले का भी अभियुक्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










