गंगेली में कार्तिक व गणेश पूजा मेला शुरू
केनगर प्रखंड
प्रतिनिधि, हरदा. केनगर प्रखंड के गंगेली पंचायत के वार्ड नंबर 05 के खिरहरी टोल स्थित भगवान कार्तिक व गणेश मंदिर में शनिवार की मध्य रात्रि को प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की. इसके साथ मेले का शुभारंभ हो गया. मंदिर परिवार के सदस्य सुरेंद्र खिरहरी,गिरजानंद खिरहरी,उपेंद्र खिरहरी,मनोज खिरहरी ने बताया कि यह मेला प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर की मध्य रात्रि आजादी के पूर्व से होते आ रही है. यह मंदिर पहले हरदा हाट के अंदर था जो अब गंगेली गांव में ही किया जा रहा. पड़ोसी जिला से भी काफी संख्या में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगती है. फोटो. 17 पूर्णिया 11-मंदिर में स्थापित प्रतिमा
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए