ePaper

योग शिविर के लिए जम्मू रवाना हुआ योग साधकों का दल

Updated at : 12 Nov 2024 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
योग शिविर के लिए जम्मू रवाना हुआ योग साधकों का दल

योग शिविर के लिए

विज्ञापन

पूर्णिया. जम्मू में भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर के लिए 28 सदस्यों का योग साधक और साधिकाओं का दल मंगलवार को रवाना हुआ. शिविर में भाग लेने वाले सदस्यों को वरिष्ठ योग शिक्षक शिव शंकर मंडल ने स्थानीय आर एन शॉ चौक के विदा किया. दल के सदस्य कटिहार से ट्रेन द्वारा जम्मू पहुंचेंगे. जानकारी देते हुए जिला प्रधान अजय कुमार सिंह और राजेंद्र प्रसाद पंडित ने बताया कि इस बार 15 से 17 नवंबर तक तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन जम्मू में किया गया है. इसमें 1 हजार से भी ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहें हैं. इस तीन दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को योग से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे अन्य योग साधकों को इसकी जानकारी प्रदान कर लाभान्वित कर सके. जिला मंत्री कैलाश मंडल ने बताया कि शिविर समापन के पश्चात सभी प्रतिभागी मां वैष्णोदेवी के दर्शन भी करेंगे और भारत पाकिस्तान बॉर्डर (अटारी – बाघा)में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स द्वारा प्रस्तुत दैनिक बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. इस दल में प्रमुख रूप में समीर कुमार घोष,उप केंद्र प्रमुख आरती सिंहा,लक्ष्मी पाटोदिया,रणजीत चक्रवर्ती,बंदना देवी,उप जिला प्रधान राजेंद्र चौधरी,सुभद्रा देवी,नूतन सिंह,केंद्र प्रमुख दया नन्द सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं. इस अवसर पर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष ए के बोस ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी. फोटो. 12 पूर्णिया 11- रवाना होते योग साधकों का दल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन