GMCH पूर्णिया की ओपीडी में आज बच्चों के इलाज के लिए तीन विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे तैनात

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया स्थित जीएमसीएच

पूर्णिया में मौसम बदलने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया ने ओपीडी के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी जारी कर दी है. आज विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

पूर्णिया : मौसम में लगातार हो रहे बदलाव, बारिश और उमस के कारण इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है. ऐसे में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया ने बुधवार की ओपीडी के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी जारी कर दी है. आज बच्चों के इलाज के लिए पीडियाट्रिक विभाग में तीन विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेंगे. वहीं गायनी और सर्जरी विभाग में दो-दो चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार की ओपीडी में तैनात चिकित्सक

मेडिसिन विभाग: डॉ. मुस्तफा

गायनी विभाग: डॉ. शिवप्रिया, डॉ. पूनम प्रभा

सर्जरी विभाग: डॉ. अपराजिता, डॉ. अमर किशोर

ऑर्थोपेडिक विभाग: डॉ. रवि बाबू

पीडियाट्रिक विभाग: डॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. शकीब अहमद, डॉ. सौरभ कुमार

स्किन विभाग: डॉ. भवेश रजक

ईएनटी विभाग: डॉ. गोपाल झा

नेत्र विभाग: डॉ. सबा परवीन

दंत विभाग: डॉ. रंजना गुप्ता

मानसिक रोग विभाग: डॉ. नायाब अंजुम

ओपीडी और रजिस्ट्रेशन का समय

जीएमसीएच की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. वहीं रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक किया जाएगा. मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन