दीवानगंज में लगाया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

पूर्णिया पूर्व प्रखंड की दीवानगंज चौक पंचायत भवन के प्रांगण में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला परिषद विवेक यादव के सौजन्य से किया गया.
पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड की दीवानगंज चौक पंचायत भवन के प्रांगण में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला परिषद विवेक यादव के सौजन्य से किया गया. इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मुस्कान हार्ट एंड मेटरनिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रियंका सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर शिलादित्य कुमार सिंह (हृदय रोग विशेषज्ञ) एवं मुस्कान हार्ट एंड मेटरनिटी हॉस्पिटल के सदस्य एवं स्टाफ शामिल हुए. इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हजारों की संख्या में शामिल हुए आसपास की महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चें मरीजों को उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा जांच कर दवाई दी गई. जिला परिषद विवेक यादव ने कहा कि वैसे गरीब तबके के लोग जो पैसे के अभाव में अपनी बीमारी का इलाज नहीं करा पाते हैं, वैसे लोगों के लिए यह एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




