जरूरतमंद एवं चिन्हित कुपोषित बच्चों को एनआरसी में करें भर्ती

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

जिला योजना समन्वयक ने पोषण पुनर्वास केन्द्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन

जिला योजना समन्वयक ने पोषण पुनर्वास केन्द्र का किया निरीक्षण पूर्णिया. जिला योजना समन्वयक सुधांशु शेखर ने शुक्रवार को जीएमसीएच परिसर में पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान भर्ती कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की.जिला योजना समन्वयक ने निरीक्षण के क्रम में कई आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया ताकि बच्चों को बेहतर चिकित्सा, पोषण एवं देखभाल की समुचित सुविधा ससमय सुनिश्चित की जा सके. निरीक्षण के दौरान मौके पर डॉ. रजनीश, स्टाफ नर्स रवि शर्मा, राजेश तथा संबंधित कुक उपस्थित थे.दो स्टाफ नर्सों की एक साथ ड्यूटी की व्यवस्था संतोषप्रद पायी गयी.साथ ही साथ एनआरसी में कुपोषित बच्चों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि लाने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. श्री शेखर ने सभी संबंधित संस्थानों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं चिन्हित कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराना सुनिश्चित करें.पूर्णिया पूर्व को छोड़कर अन्य संबंधित संस्थानों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत निराशाजनक पाया गया. इस संबंध में सभी प्रखंडों एवं स्वास्थ्य सस्थानों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.जिला प्रशासन पूर्णिया कुपोषण उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन