नंदनिया में कनकई नदी पर पुल निर्माण की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के नंदनिया पंचायत के नंदनिया कब्रिस्तान घाट स्थित कनकई नदी लोग नाव के सहारे पार करते हैं.

विज्ञापन

बैसा. प्रखंड के नंदनिया पंचायत के नंदनिया कब्रिस्तान घाट स्थित कनकई नदी लोग नाव के सहारे पार करते हैं. कनकई नदी की इस धारा से रोजाना करीब 15 हजार की आबादी का आना-जाना होता है. इस घाट होकर प्रखंड के 7-8 पंचायतों की दिनचर्या जुड़ी है. कनकई नदी के पूरब पार लाखों की आबादी चिकित्सा, शिक्षा, बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित रौटा बाजार के भरोसे है. यहां के लोगों की जीविका का भी मात्र एक साधन रौटा बाजार ही है. मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा ने बताया कि नाव के सहारे इलाके के कई पंचायत हैं जिनकी पूरी दिनचर्या रौटा बाजार पर निर्भर है. इनमें नंदनिया, मंझोक, मुंगराप्याजी, बलुआ गोस्तरा, धूसमल, सिरसी, कंफलिया और अन्य कई गांव शामिल हैं. आवागमन के साधन नहीं होने के कारण यहां के लोगों को कई प्रकार की समस्याओं को झेलना पड़ रहा है. पुल नहीं होने का नतीजा यह है कि आवश्यक सुविधाएं भी लोगों को सहजता से नहीं मिल पा रही है. लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए एक अदद पुल की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन