डगरूआ के लाल बालू पीएचसी में लगा इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
फोटो - आयोजित हेल्थ कैम्प में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया के डगरूआ में आयोजित इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप के जरिए लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया गया और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
पूर्णिया. आमलोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने के साथ आवश्यक जांच, परामर्श और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता समुदाय स्तर पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है. बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के तत्वावधान में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के निर्देशन और जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर के नेतृत्व में स्वीकृत माइक्रोप्लान के अनुसार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में डगरूआ प्रखंड के लाल बालू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप लगाया गया.
आपके शहर में
एचआईवी/एड्स जागरूकता के साथ हुई स्वास्थ्य जांच
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजि चंचल की देखरेख में आयोजित शिविर में एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इसके साथ ही स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जांच और निर्धारित स्वास्थ्य गतिविधियों का संचालन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.
समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर
शिविर का उद्देश्य लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है. स्वास्थ्य विभाग की पहल के तहत लक्षित लाभार्थियों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है.
स्वास्थ्य कर्मियों ने निभायी सक्रिय भूमिका
शिविर के संचालन में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार सिंह, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक वंदना कुमारी, सीएचओ अंकुश राज, एएनएम अनुष्ठा कुमारी, मनिता कुमारी, परामर्शी विक्रांत, प्रयोगशाला प्रावैधिकी राकेश कुमार, आशा फैसिलिटेटर रेणु देवी, आशा लिपिका सहित डीपीएस राजेश शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभायी.
माइक्रोप्लान के अनुरूप हो रहा नियमित अनुश्रवण
शिविर की गतिविधियों की निगरानी और अनुश्रवण कर रहे आईसीटीसी पर्यवेक्षक बीएन प्रसाद ने बताया कि स्वीकृत माइक्रोप्लान के अनुरूप शिविर की प्रगति, सेवा-प्रदान, लाभार्थियों की सहभागिता और निर्धारित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है.
समयबद्ध जांच और परामर्श से मिलेगा लाभ
बीएन प्रसाद ने कहा कि इस पहल से समुदाय स्तर पर एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समयबद्ध जांच और परामर्श सुनिश्चित करने तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है. नियमित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को जांच और परामर्श के लिए आवश्यक सुविधा उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.
Also Read: “बऊआ कहीं ना मिलल…”, नेपाल बाढ़ त्रासदी में भाई को ढूंढ़ने गये वीरेंद्र खाली हाथ लौटे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए