Purnia news : मध्य विद्यालय मंझेली हाट में हुई पाक कला प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

मध्य विद्यालय मंझेली हाट में शनिवार को प्रखंडस्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता करायी गयी. इसमें मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख यियाउल हक, उपप्रमुख ललन कुमार सिन्हा, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार, मध्य विद्यालय महाराजपुर टोल के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मौजूद थे

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. मध्य विद्यालय मंझेली हाट में शनिवार को प्रखंडस्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता करायी गयी. इसमें मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख यियाउल हक, उपप्रमुख ललन कुमार सिन्हा, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार, मध्य विद्यालय महाराजपुर टोल के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य विद्यालय मंझेली हाट के प्रधानाध्यापक मुकेश नंदन मधुकर ने की. आकांक्षा प्रिया मंच का संचालन कर रही थी. पाक प्रतियोगिता में शामिल रसोइया को ग्रेडिंग के आधार पर प्रमाण पत्र दिया गया. शिक्षिका विजयलक्ष्मी, ज्योति कुमारी ने अहम भूमिका निभायी. प्रखंड साधनसेवी अजय ब्राह्मणी, शिक्षक शांति कुमारी, अरुण कुमार शाह,अब्दुश शकूर खुशबू कुमारी, कुमारी नूतन, विजयलक्ष्मी, ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, तबस्सुम आरा, मोहम्मद असद, बिरजू कुमार, नसीमा खातून, मैरून निशा निशा राज, अख्तर अकरम हुसैन, शमीम अख्तर, सुनीता देवी, रेखा देवी, फागुनी देवी, गीता देवी, रिंकी देवी, मानतीजा खातून, शिरापिरा मरांडी, समाजसेवी बाल कृष्ण सिंह उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन