कांग्रेस के टैलेंट हंट में दिख रही बिहार की प्रतिभा : चित्रा बाथम

Updated:
विज्ञापन

ऑडिशन में शामिल हुए सैकड़ों प्रतिभागी

विज्ञापन

नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के पूर्णिया जोन के ऑडिशन में शामिल हुए सैकड़ों प्रतिभागी पूर्णिया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम ने कहा है कि बिहार ज्ञान की धरती है और कांग्रेस के टैलेंट हंट कार्यक्रम में बिहार की प्रतिभा देख कर इस धरती को बारंबार प्रणाम है. राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री बाथम एआईसीसी के मीडिया विभाग द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया टैलेंट हंट ऑडिशन और इंटरव्यू कार्यक्रम में बोल रहे थे. वे टैलेंट हंट ऑडिशन के तीसरे चरण में शुक्रवार को पूर्णिया जोन के इंटरव्यू में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए. प्रदेश कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम और संयोजक असित नाथ तिवारी के नेतृत्व में प्रतिभागियों का ऑडिशन सम्पन्न हुआ. जूरी के तौर पर रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रो आलोक कुमार मौजूद थे. कांग्रेस के पूर्णिया जिलाध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव की अगुवाई में कार्यक्रम का आगाज हुआ. कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रभूषण राजपूत कर रहे थे. इस आयोजन के संयोजक असित नाथ तिवारी ने मौके पर कहा कि कार्यक्रम के तहत सभी को कांग्रेस से जुड़कर पदाधिकारी बनने का मौका मिलेगा. आम समाज से राजनीति में आये लोग आम समाज की मुखर आवाज़ बनेंगे. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने बताया कि पार्टी इससे पहले भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर चुकी है. सभी ज़ोन से चयनित प्रतिभागियों को आगामी 20 मार्च को पटना में आयोजित फाइनल राउंड की प्रतियोगिता में आमंत्रित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन