पूर्णिया में छठ की रौनक: दीयों से जगमगाएंगे घाट, आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान

Updated:
विज्ञापन

घाट पहुंचते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छठ महापर्व की तैयारी जोरों पर है. श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर पहुंच रहे हैं. पूर्णिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

Purnia Chhath Puja: पूर्णिया में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह चरम पर है. रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की टोलियां शहर और ग्रामीण इलाकों के छठ घाटों की ओर बढ़ रही हैं. चूनापुर से बेलौरी तक शहर के लगभग सभी घाटों को सजाया गया है.

विज्ञापन

कला भवन और पक्की तालाब घाट पर विशेष तोरण द्वार बनाए गए हैं. घाटों पर रोशनी, सजावट और सुरक्षा के इंतजामों के बीच शाम को दीपों और आतिशबाजी से छठ का नजारा खास होगा.

चूनापुर से बेलौरी तक सजाए गए छठ घाट

छठ पूजा को लेकर पूर्णिया शहर के प्रमुख घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. चूनापुर से लेकर बेलौरी तक लगभग सभी छठ घाटों को साफ-सुथरा कर सजाया गया है. कला भवन और पक्की तालाब घाट पर खास तौर पर तोरण द्वार लगाए गए हैं. ग्रामीण इलाकों के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है.

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु परिवार और पूजा सामग्री के साथ घाटों पर पहुंच रहे हैं. महापर्व को लेकर शहर से गांव तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

दीयों से जगमगाएंगे घाट, आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान

छठ पूजा में दीपों का खास महत्व है. घाटों के आसपास दीये सजाए जाते हैं और व्रती सूपों पर भी दीप रखते हैं. शाम को जब श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे, तो इन दीपों की रोशनी से घाट जगमगा उठेंगे.

छठ की यह परंपरा आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव दर्शाती है. दीपों से सजे घाटों के बीच आतिशबाजी भी आसमान को रोशन करेगी. इससे घाटों पर दीपावली जैसा दृश्य नजर आएगा.

Purnia Chhath Puja: सोमवार सुबह उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य

चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसके बाद सोमवार सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे. सुबह का अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगे. इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले महापर्व का समापन होगा.

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से घाटों पर व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

डाला लेकर पहुंचते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
डाला लेकर पहुंचते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

Also Read: पटना के मरीन ड्राइव पर सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र, छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन