जेठ ने भाई की नव विवाहिता पत्नी की रॉड से की पीट-पीट हत्या

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद सुसराल पक्ष के लोग फरार, आरोपित जेठ गिरफ्तार

विज्ञापन

घटना के बाद सुसराल पक्ष के लोग फरार, आरोपित जेठ गिरफ्तारकेनगर. जिले के चंपानगर थाना क्षेत्र के पोठिया रामपुर पंचायत स्थित प्रसादपुर बेलदारी गांव में मंगलवार की रात खिचड़ी में पानी डालने से मना करने पर जेठ ने अपने छोटे भाई की नवविवाहिता पत्नी को चापाकल के रॉड से पीटकर हत्या कर दी. नंपानगर थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त चापाकल के डंडे के साथ दुल्हन रंजना के आरोपित जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद मृतक दुल्हन के सुसराल पक्ष के अन्य सभी लोग फरार हैं. उन्होंने बताया कि शव को अंत्य परीक्षण के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है. मृतका के आठ वर्षीय भाई गुलशन कुमार के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतक दुल्हन का नाम रंजना देवी बताया जाता है जो चंपानगर थाना क्षेत्र के पोठिया रामपुर पंचायत के प्रसादपुर बेलदारी निवासी शशि महतो के करीब 26 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार महतो की पत्नी थी. वहीं 30 वर्षीय सनकी जेठ पिंटू कुमार महतो पिता शशि महतो बताया जाता है.

खिचड़ी में पानी डालने से मना करने पर जेठ को आया गुस्सा :

बताया जाता है कि मंगलवार को नयी नवेली दुल्हन अपने पति की अनुपस्थिति में अपने आठ वर्षीय भाई गुलशन कुमार के साथ ससुराल स्थित घर पर भोजन के लिए खिचड़ी बना रही थी. इसी दौरान उसका सनकी जेठ पिंटू कुमार महतो ने खिचड़ी में जबरन पानी डाल दिया और नयी दुल्हन रंजना के रोक टोक करने से आक्रोशित होकर चापाकल के हैंडल से उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक दुल्हन के ससुर शशि महतो के घर का माहौल शराब सेवन से बेहद अमानवीय है और इससे तंग आकर उसके तीन पुत्रों की पत्नी ससुराल छोड़ चुकी है और चौथे नवेली पुत्रवधू की दो दिन में ही दर्दनाक हत्या कर दी गयी.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों में दोस्ती :

जानकारी के अनुसार, दो माह पूर्व पंजाब में ही वहीं की मूल निवासी रंजना कुमारी और कन्हैया कुमार महतो को इंस्टाग्राम पर एक दूसरे से प्रेम हुआ और दोनों ने शादी कर ली. बताया जाता है कि ससुराल का सुख संजोये रंजना देवी अपने आठ वर्षीय भाई गुलशन कुमार तथा पति कन्हैया के साथ दो दिन पूर्व ही पहली बार प्रसादपुर बेलदारी गांव स्थित ससुराल पहुंची थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन