पूर्णिया: पदयात्रा स्थल पहुंचे असम CM हिमंत बिस्वा शर्मा, कार्यकर्ताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे

Updated:
विज्ञापन

असम सीएम का मंच पर स्वागत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा पूर्णिया में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर जोश दिखाया.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्णिया में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा का कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया. पूर्णिया एयरपोर्ट पर असम सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उमंग देखने को मिली. जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पदयात्रा के प्रारंभिक स्थल रजनी चौक पहुंचा, वहां मौजूद हजारों कार्यकर्ता दोगुने उत्साह से भर गए और पूरे इलाके में उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई.

विज्ञापन

स्थानीय नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

रजनी चौक आगमन पर स्थानीय भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया. मंच और सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक-चौबंद कर दी गई.

रजनी चौक से भट्ठा बाजार होते हुए आरएन साव चौक तक जाएगी पदयात्रा

यह पदयात्रा शहर के रजनी चौक से शुरू होकर पूर्णिया की हृदयस्थली कहे जाने वाले भट्ठा बाजार से गुजरेगी और आरएन साव चौक पहुंचकर संपन्न होगी. शहर के इस व्यस्त और मुख्य व्यापारिक केंद्र से पदयात्रा गुजरने को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के बीच भी व्यापक उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. पदयात्रा मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन