छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती और बैरिकेडिंग! अमौर थाने में शांति समिति की बैठक, SDM-SDPO के बड़े निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो - शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी व् अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमौर में छठ पूजा की तैयारियों के लिए शांति समिति की बैठक हुई. छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर. प्रशासन की पूरी तैयारी.

विज्ञापन

अमौर (पूर्णिया). आगामी दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर अमौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष सह प्रभारी थानाध्यक्ष भगीरथ कुमार ने की. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बायसी एसडीएम अभिषेक रंजन, बायसी एसडीपीओ जितेंद्र पांडे, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पंडित और अंचल अधिकारी शमिना खातून मौजूद रहे. बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई. अधिकारियों ने आयोजकों और स्थानीय लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

विज्ञापन

छठ घाटों पर बैरिकेडिंग और गोताखोरों की होगी तैनाती

एसडीएम अभिषेक रंजन ने कहा कि प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है. छठ घाटों की साफ-सफाई, खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती को लेकर पंचायत स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने आयोजकों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों और प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों और रोशनी की व्यवस्था पर जोर

एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ने कहा कि छठ घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों को सुगम बनाने और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है. उन्होंने पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की. वहीं, अपर थानाध्यक्ष सह प्रभारी थानाध्यक्ष भगीरथ कुमार ने सभी लोगों से दीपावली और छठ के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है.

बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में पुअनि वंश भूषण कुमार, नूपुर कुमारी, उदय कुमार, कुमकुम कुमारी, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह, प्रधान अग्निक अमीर अली, अग्निक सुगंध पासवान और अग्निक चालक सुशील कुमार उपस्थित रहे. इसके अलावा मुखिया मो. सनव्वर, अहमद हुसैन उर्फ बंकु, नियाज अहमद, मुखिया प्रतिनिधि इकबाल खान उर्फ लाल खान, मुख्तार अहमद, विवेकानंद झा, समिति सदस्य प्रतिनिधि मंजूर आलम और समाजसेवी विधान कुमार सहित अन्य लोग भी बैठक में शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन