18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्वतंत्रता सेनानी का निधन

स्वतंत्रता सेनानी का निधन भवानीपुर. प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी सीताराम सिंह का शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया. उनकी उम्र 107 वर्ष थी और वे बीते कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे. स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी. शुक्रवार को उनके […]

स्वतंत्रता सेनानी का निधन भवानीपुर. प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी सीताराम सिंह का शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया. उनकी उम्र 107 वर्ष थी और वे बीते कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे. स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी. शुक्रवार को उनके आवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा. स्व सिंह के पौत्र व जिला परिषद सदस्य राकेश सिंह ने बताया कि उनका निधन सुबह करीब 07 बजे हुआ. स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर पूर्व विधायक शंकर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी आदि ने शोक व्यक्त किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें