17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अमौर: कांग्रेस ने छीनी भाजपा की सीट

अमौर: कांग्रेस ने छीनी भाजपा की सीट पूर्णिया. अमौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने सीट पर कब्जा जमा लिया है. कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सह विधायक सबा जफर को 51,957 मतों से पराजित किया है. जिले में सर्वाधिक मतों से श्री मस्तान ने अपनी जीत दर्ज की. श्री मस्तान […]

अमौर: कांग्रेस ने छीनी भाजपा की सीट पूर्णिया. अमौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने सीट पर कब्जा जमा लिया है. कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सह विधायक सबा जफर को 51,957 मतों से पराजित किया है. जिले में सर्वाधिक मतों से श्री मस्तान ने अपनी जीत दर्ज की. श्री मस्तान को 01 लाख 135 मत प्राप्त हुए, जो जिले में सर्वाधिक है. जबकि सबा जफर को केवल 48,138 मत प्राप्त हुए. तीसरे स्थान पर शिवसेना की अनिमा दास रही. गौरतलब है कि जिले में तीन सीटों पर पूर्व में भाजपा का कब्जा था. जिसमें से दो सीट बरकरार रही, जबकि तीसरी सीट भाजपा को गंवानी पड़ी. ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी मो नवाजिस आलम को केवल 1955 मतों से संतोष करना पड़ा. जबकि जन अधिकार पार्टी के बाबर आजम 1763 मतों पर सिमट गये. कुल मत- 2,80,908डाले गये कुल मत- 1,66,144अवैध मतों की संख्या- 31नोटा- 3106प्रत्याशी वार मतों की गिनती——————-1. अब्दुल जलील मस्तान(कांग्रेस)- 1,00,1352. सबा जफर(भाजपा)- 48,1383. अनिमा दास(शिवसेना)- 43934. मो नसीम अख्तर(बसपा)- 24585. मो नवाजिश आलम(एआइएमइआएम)- 19556. बाबर आजम(जअपा)- 17637. नीलमणि सिंह(निर्दलीय)- 14318. मो मजहरूल बारी(निर्दलीय)- 13339. मो शाहबुज्जमा(एनसीपी)- 115210. अखलाक आलम(गरीब आदमी पार्टी)- 111911. अब्दुल रज्जाक(निर्दलीय)- 85512. मो मोजीब(भारत निर्माण पार्टी)- 77213. मोहसीन(गरीब जनता दल)- 640फोटो:- 08 पूर्णिया 10 एवं 27परिचय:- 10- विजयी प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान27- प्रतिद्वंदी पार्टी सबा जफर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें