पटना में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान का 28 जून को आयोजन, रजिस्ट्रेशन के लिए यहां से सीधे करें आवेदन

Bihar News: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में होगा. इसमें सीबीएसइ, आइसीएसइ व बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा.
Bihar News: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में होगा. इसमें सीबीएसइ, आइसीएसइ व बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल मेधावी स्टूडेंट्स शामिल होंगे. समारोह में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अंतिम दौर में है. प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यालय अपने लेटर हेड पर टॉपर स्टूडेंट्स की सूची लिखकर प्रभात खबर कार्यालय में जमा करा सकते हैं. वहीं बुधवार को होने वाले कार्यक्रम स्थल पर भी छात्र विद्यालय के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. ऐसे में आप भी मोबाइल नंबर 9835447208 व 9835488761 पर वाट्सएप भी कर सकते हैं या इमेल आइडी brand.patna@prabhatkhabar.in पर मेल भी कर सकते हैं.
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान के लिए सीबीएसइ के लिए योग्यता सीबीएसइ की बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक होना चाहिए. वहीं, आइसीएसइ की बोर्ड परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक अनिवार्य है. जबकि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की बोर्ड परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक लाना अनिलार्य है. टॉपर विद्यार्थियों को प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया जाएगा.
Also Read: Bihar Weather: पटना में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें मानसून का पूरा अपडेट
प्रतिभा सम्मान समारोह में रजिस्ट्रेशन के लिए पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित प्रभात खबर कार्यालय पटना में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं. विद्यालय अपने लेटर हेड पर टॉपर स्टूडेंट्स की सूची लिखकर प्रभात खबर कार्यालय में जमा करा सकते हैं. विद्यार्थी या अभिभावक किसी भी जानकारी के लिए दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए प्रभात खबर की वेबसाइट को पढ़ते रहें. प्रतिभावान बच्चों को प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




