सीएम के टिप्स को जनप्रतिनिधियों ने बारीकी से सुना

Updated:
विज्ञापन

सीएम के टिप्स को जनप्रतिनिधियों ने बारीकी से सुना

विज्ञापन

टिकारी : नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेशों को लोगों ने सुना. इस दौरान वार्ड पार्षद, पदाधिकारी व कार्यालय कर्मी मौजूद थे. वहीं प्रखंड कार्यालय में भी संवाद को उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने सुना.

आपके शहर में

विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, वार्ड पार्षद फिरोज आलम,मुकेश कुमार ,रणजीत कुमार व भुवन मोहिनी के अलावा कई वार्ड पार्षद व कार्यालय कर्मी मौजूद थे.

वहीं, दूसरी ओर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सह वार्ड सात की पार्षद सिंधु जैन ने कार्यपालक पदाधिकारी से नगर पंचायत क्षेत्र को कोरोना से मुक्त रखने को लेकर प्राथमिकता के आधार पर जागरूकता अभियान चलाये जाने व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किये जाने की मांग की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन