ePaper

Bihar Bandh: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार बंद को बताया सफल, कहा युवाओं का मिला साथ

Updated at : 18 Jun 2022 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Bandh: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार बंद को बताया सफल, कहा युवाओं का मिला साथ

VIP प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद को सफल बताते हुए कहा कि इस बंद में युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन देखने को मिला.

विज्ञापन

बिहार में अग्निपथ योजना के इरोध में युवाओं का प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी क्रम में आज शनिवार को बिहार बंद का ऐलान किया गया था. जिसके बाद राज्य में कई जगहों पर सुबह से ही प्रदर्शन होने लगा था. इसी को लेकर वीआईपी पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा की आज का बंद सफल रहा.

बिहार बंद सफल

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद को सफल बताते हुए कहा कि इस बंद में युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन देखने को मिला. उन्होंने बंद की सफलता पर बिहार के सभी लोगों का आभार जताया है.

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील

मुकेश सहनी ने कहा आज के बंद को असफल बनाने के लिए सरकार ने पूरी कोशिश कर रखी थी, लेकिन जनता के समर्थन से आज का यह कार्यक्रम सफल रहा. कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों पर की गई जबरदस्ती की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी सिर्फ सरकार तक अपनी बात को पहुंचाना चाहते हैं. उन्होंने छात्रों और युवाओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील को भी दोहराया.

देश कमजोर भी होगा

पूर्व मंत्री सहनी ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश में बेरोजगारी तो बढ़ेगी साथ ही साथ देश कमजोर भी होगा. उन्होंने केंद्र सरकार से अपने अड़ियल रवैए को छोड़कर प्रदर्शनकारियों से बात करने की मांग करते हुए कहा कि यह विरोध पूरे देश में फैल रहा है.

देश को काफी नुकसान हो चुका होगा

मुकेश सहनी ने कहा कि आज नहीं तो कल सरकार को इस कानून को भी कृषि कानून की तरह वापस लेना पड़ेगा, लेकिन तब तक देश को काफी नुकसान हो चुका होगा. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी युवा, छात्रों के साथ खड़ी है, लेकिन हिंसात्मक प्रदर्शन का विरोध भी करती है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन