पटना के फतुहा में खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, नालंदा निवासी चालक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

फतुहा में सड़क हादसा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के फतुहा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर। हादसे में कार चालक घनश्याम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

Patna News (एस.के.सिंह की रिपोर्ट): फतुहा प्रखंड के पचरुखिया थाना क्षेत्र में सैदनपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

विज्ञापन

घायल की पहचान नालंदा जिले के हिलसा निवासी घनश्याम कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है. वह कार का चालक होने के साथ उसका मालिक भी है.

राजस्थान से घर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घनश्याम कुमार राजस्थान में नौकरी करता था. वह अकेले कार चलाकर राजस्थान से अपने घर हिलसा लौट रहा था. इसी दौरान सैदनपुर के पास उसकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई.

टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घनश्याम कुमार गाड़ी के अंदर ही गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलने पर पचरुखिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दुर्घटना में कार चालक घनश्याम कुमार घायल हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: पटना के मसौढ़ी में छठ घाटों का निरीक्षण, मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन