पटना: नशे के खिलाफ बच्चों ने उठाई तूलिका, चित्रों और पोस्टरों से दिया जागरूकता का संदेश

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं

राजकीयकृत बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनेर में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्र-छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया.

विज्ञापन

Patna News : मनेर में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने और नशामुक्त विद्यालय व समाज का संदेश देने के उद्देश्य से राजकीयकृत बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला और पोस्टर निर्माण के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चित्रों और स्लोगनों से दिया संदेश

विद्यालय के कला शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी. शिक्षकों ने बच्चों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ विद्यालय, शहर और आसपास के वातावरण को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र और पोस्टर तैयार किए. पोस्टरों पर ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’, ‘नशा छोड़ें, सपनों से रिश्ता जोड़ें’, ‘नशामुक्त विद्यालय, स्वस्थ भविष्य की पहचान’, ‘हमारा संकल्प—नशामुक्त विद्यालय, नशामुक्त शहर’ और ‘कला से जागरूकता, नशे से मुक्ति’ जैसे स्लोगन लिखे गए.

परिवार और समाज को जागरूक करने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया. साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की बात कही. बच्चों ने नशामुक्त विद्यालय और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन