ओवैसी के बुलावे पर हैदराबाद गए आईपी गुप्ता, क्या है नया सियासी प्लान?
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Feb 2026 5:29 PM
आईपी गुप्ता
Bihar Politics: सहरसा से विधायक आईपी गुप्ता ओवैसी के बुलावे पर AIMIM विधायकों के साथ हैदराबाद रवाना हो गए हैं. AIMIM विधायकों के साथ उनका यह दौरा सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे नए राजनीतिक समीकरण के तौर पर देखा जा रहा है.
Bihar Politics: बिहार के सहरसा से विधायक आईपी गुप्ता शनिवार को AIMIM के विधायकों के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि उन्हें AIMIM प्रमुख अस्द्दुदीन ओवैसी ने बुलाया है. आईपी गुप्ता इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और फिलहाल उनकी पार्टी का विधानसभा में सिर्फ एक ही विधायक है. उन्होंने पिछला चुनाव आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में रहकर लड़ा था और जीत हासिल की थी. अब उनका AIMIM के साथ मंच साझा करना कई तरह के राजनीतिक कयासों को जन्म दे रहा है.
शनिवार को गुप्ता ने सोशल मीडिया पर खुद जानकारी दी कि बिहार चुनाव में जीतने वाले AIMIM के सभी पांच विधायक और हाल में बीएमसीए चुनाव जीतने वाले प्रतिनिधियों को हैदराबाद बुलाया गया है. वहां उनका सम्मान किया जाएगा. गुप्ता ने कहा कि उन्हें भी खास तौर पर आमंत्रित किया गया है और यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे बिहार और तांती-ततवा समाज का है.
ओवैसी की तारीफ में क्या बोले
आईपी गुप्ता ने AIMIM प्रमुख की तारीफ करते हुए कहा कि ओवैसी एक पढ़े-लिखे और समझदार नेता हैं. उन्होंने कहा कि वह पहली बार उनसे मुलाकात करेंगे और इस मौके पर पान समाज के आरक्षण का मुद्दा भी उठाएंगे. इसी बीच एक और तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा. पटना एयरपोर्ट पर हैदराबाद रवाना होने से पहले आईपी गुप्ता की मुलाकात पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से हो गई. पप्पू यादव हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं और दिल्ली जा रहे थे. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया. यह मुलाकात भावुक रही और इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बीजेपी नेता को हरा के बने थे विधायक
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में आईपी गुप्ता ने 2038 वोटों से जीत दर्ज की थी. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आलोक रंजन को करीबी मुकाबले में हराया था. विधायक बनने के बाद से ही वे अपने बयानों और अंदाज के कारण चर्चा में रहते हैं. विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी वे अपनी तुकबंदी और खास अंदाज में बोलने के कारण सुर्खियां बटोर चुके हैं.
कुछ समय पहले उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर भी सबको चौंका दिया था. आईपी गुप्ता का यह हैदराबाद दौरा सिर्फ एक सम्मान समारोह तक सीमित नहीं माना जा रहा है. आने वाले दिनों में इसका असर साफ नजर आ सकता है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में खुलेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय, केंद्र ने दी 2135 करोड़ की मंजूरी, देखिये नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










