Road accident ऑटो की टक्कर में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
Road accident in patna बिहार में राजधानी पटना के शाहपुर-दानापुर के डिबरा गांव में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत गुरुवार को हो गई.
बिहार में राजधानी पटना के शाहपुर-दानापुर के डिबरा गांव में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत गुरुवार को हो गई. दोपहर तेज बारिश हो रही थी. इसी दौरान तीन युवक एक ही बाइक से उसरी गांव जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे टेम्पो ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही तीनों दूर फेंका गए. बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई है.
आपके शहर में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार, ऑटो को जप्त कर लिया गया है. मृतकों की पहचान दानापुर गांव निवासी बिट्टू कुमार (20), सौरभ कुमार (22) और दीपक कुमार (21) दानापुर नासरीगंज के पास बिस्कुट फैक्ट्री के नजदीक का निवासी हैं और दोस्त हैं.
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बारिश हो रही थी. इसी क्रम में दानापुर उसरी मार्ग से एक ऑटो गुजर रहे थे. दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से एक बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे. अचानक तेज बारिश के कारण डिबरा गांव के नजदीक उनका संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए