पटना : बिक्रम में खेल महाकुंभ, कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह व कौशल

Updated:
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मौजूद थानाध्यक्ष व अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिक्रम खेल मैदान में 'छू लो आसमान फाउंडेशन' द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. खेलकूद से युवाओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास और अनुशासन, मिला खिलाड़ियों को मंच.

विज्ञापन

patna news : बिक्रम खेल मैदान में छू लो आसमान फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खेल महाकुंभ के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन बिक्रम थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने सिक्का उछालकर किया. इस अवसर पर मैदान में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की काफी भीड़ जुटी रही.

विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों में दिखा उत्साह  | Prabhat Khabar Network
खिलाड़ियों से परिचय लेते थानाध्यक्ष.

खेलकूद से युवाओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास : थानाध्यक्ष

उद्घाटन के दौरान थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है.

मैदान में मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला. मैदान में कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे. आयोजक चेट प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है. मौके पर समाजसेवी अनिल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन