Watch Video: पुलिस दीदी को थप्पड़ मारकर फरार हुए 3 लड़के, CCTV में कैद हुई घटना, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पटना में पुलिस दीदी पर हमला का CCTV फुटेज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Police Didi Assaulted: राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जिन महिला पुलिसकर्मियों को लड़कियों की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' बनाकर सड़क पर उतारा गया था, मनचलों ने उन्हीं के साथ मारपीट कर दी.

विज्ञापन

Patna Police Didi Assaulted: बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में पुलिस दीदी टीम की महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पेट्रोलिंग के दौरान तीन लड़कों में से एक ने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा और इसके बाद मौके से फरार हो गए. घटना को लेकर FIR दर्ज की गई है. पुलिस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम प्रदीप कुमार (22) है, जो खुसरुपुर का है.

विज्ञापन

पेट्रोलिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मी से मारपीट

घटना बुधवार रात की है. पुलिस दीदी टीम की महिला पुलिसकर्मी पांच स्कूटी पर सवार होकर रामकृष्णा नगर इलाके में गश्त कर रही थीं. इसी दौरान कुछ युवकों ने कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी. महिला पुलिसकर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया.


CCTV में कैद हुई पूरी घटना

इस मामले की CCTV फुटेज सामने आई है. CCTV में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि एक युवक ने पुलिस दीदी को थप्पड़ मारा.

अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर FIR दर्ज की गई है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई है पुलिस दीदी पहल

पुलिस दीदी पहल का मकसद महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करना है. इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी के जरिए अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी दी गई है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में महिला पुलिसकर्मियों को पिंक स्कूटी उपलब्ध कराकर गश्त करने का निर्देश दिया था. योजना के तहत संवेदनशील इलाकों, स्कूल-कॉलेजों और महिलाओं की आवाजाही वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Special Trains: तेलंगाना से बिहार आना हुआ आसान, रेलवे ने दानापुर, पटना और सासाराम के लिए चलाई ट्रेनें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन