पटना में बुधवार को 15 फीडर से जुड़े 68 मोहल्लों की बिजली रहेगी बंद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
बिजली गुल की सांकेतिक तस्वीर
पटना में दुर्गापूजा से पहले बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए 15 फीडरों पर 68 मोहल्लों में बिजली कटौती होगी. सुबह से दोपहर तक चलने वाली इस प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जानें.
patna electricity cut: दुर्गापूजा से पहले बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पटना शहर में ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और बिजली तारों के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया जा रहा है. इसके चलते बुधवार को शहर के 15 फीडरों से जुड़े 68 मोहल्लों में अलग-अलग समय पर एक से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
बिजली कंपनी ने संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले पूरा कर लेने की अपील की है.
इन इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली रहेगी बंद
सुबह 7 बजे से 9 बजे तक: दक्षिणी मंदिरी, बांस घाट, उत्तरी मंदिरी और बुद्धा कॉलोनी.
सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक: हाइकोर्ट मोड़, गोरखनाथ लेन और कवि रमन पथ.
सुबह 8 बजे से 10 बजे तक: एसके पुरी पार्क के पास बसंत बिहार, माउंटेसरी गली, कृष्णा अपार्टमेंट, आनंदपुरी, राजेंद्र पथ और कस्तूरबा पथ.
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक: पूर्वी गांधी मैदान, गोला रोड, सुभाष पार्क और दलदली रोड.
सुबह 10 बजे से 11 बजे तक: गौड़ियामठ, कन्नुलाल रोड, बंगाल स्वीट्स, केपी सरकार रोड और साधना स्वीट्स.
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: अशोक राजपथ, बाकरगंज, बजाज गली, जामुन गली और सब्जीबाग.
दोपहर तक इन इलाकों में भी रहेगी बिजली कटौती
सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक: लेबर कोर्ट, पुरंदरपुर, डॉ. अनिता सिंह के पास और मीठापुर मंडी.
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: आनंदपुरी, जयराम बाजार, नीमतला रोड, बादलपुरा, मोती चौक, लाल चौक, गांधी स्कूल रोड, वीनस पैराडाइज, विजय यादव पथ, त्रिभुवन मोड़, बालाजी नगर, आनंद बाजार, हाथी खाना मोड़, मुबारकपुर और ताराचक.
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: काजीपुर रोड, अरविंद महिला कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, दिनकर गोलंबर, नहर पर और राजेंद्र नगर रोड नंबर छह.
दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक: जयप्रकाश नगर, दशरथा, महावीर नगर, बुद्धिजीवी कॉलोनी और आदर्श नगर.
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक: कंपनी बाग, पेटिया बाजार, लाल कोठी, दानापुर और बीबीबंज.
अस्पतालों में भी प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक: पीएमसीएच कैंपस, रेडियोलॉजी, आइजीआइसी हॉस्पिटल और इमरजेंसी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
रखरखाव और छंटाई कार्य के कारण निर्धारित समय पर इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी काम पहले से पूरा कर लें.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ चलेगी तेज हवा, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए