नेउरा-जटडुमरी रेलखंड पर दौड़ी स्पेशल ट्रेन, स्पीड ट्रायल के बाद नियमित परिचालन की बढ़ी उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

सीआरएस ने ट्रॉली से नेउरा से जटडुमरी तक किया निरीक्षण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेउरा-जटडुमरी के बीच 20 किमी रेलखंड पर सीआरएस ने निरीक्षण और सफल स्पीड ट्रायल किया. इस रेलखंड के जुड़ने से बिहारशरीफ-बरबीघा रेल संपर्क मजबूत होगा.

विज्ञापन

Neura-Jatadhari Rail Line: नेउरा-जटडुमरी के बीच नवनिर्मित 20 किलोमीटर रेलखंड पर गुरुवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता ने निरीक्षण के बाद स्पीड ट्रायल किया. रेलवे की ओर से ट्रायल को सफल बताया गया है. सीआरएस ने रेलखंड की तकनीकी और संरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की.

विज्ञापन

ट्रॉली से नेउरा से जटडुमरी तक किया निरीक्षण

सीआरएस ने पहले नेउरा से जटडुमरी तक रेल ट्रॉली से पहुंचकर नवनिर्मित ट्रैक, पुल-पुलिया, सिग्नलिंग समेत रेल परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान ट्रैक की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की गयी. इसके बाद जटडुमरी जंक्शन से विशेष ट्रेन से नेउरा तक स्पीड ट्रायल किया गया. इस दौरान रेलखंड की तकनीकी और संरक्षा व्यवस्था को परखा गया.

ओएचई और सिग्नलिंग व्यवस्था की भी हुई जांच

निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के दौरान ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग, ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों को देखा गया. रेलवे अधिकारियों ने रेलखंड से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की भी जांच की. सीआरएस गुरु प्रकाश ने निरीक्षण और स्पीड ट्रायल की निगरानी की. इस दौरान दानापुर रेल मंडल के डीआरएम विनोद कुमार, सीनियर डीओएम सुधांशु रंजन समेत रेल मंडल के कई अधिकारी मौजूद थे.

नेउरा-जटडुमरी रेलखंड पर दौड़ी स्पेशल ट्रेन
नेउरा-जटडुमरी रेलखंड पर दौड़ी स्पेशल ट्रेन

अभी जटडुमरी-दनियावां तक चल रही हैं ट्रेनें

नेउरा-दनियावां नयी रेललाइन परियोजना के तहत पहले से जटडुमरी से दनियावां के बीच रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. अब नेउरा-जटडुमरी के बीच शेष करीब 20 किमी रेलखंड के तैयार होने और सीआरएस निरीक्षण के बाद इस कड़ी के भी जुड़ने का रास्ता साफ हो गया है.

बिहारशरीफ-बरबीघा-शेखपुरा की दिशा में मजबूत होगा रेल संपर्क

नेउरा-जटडुमरी रेलखंड के जुड़ने के बाद नेउरा से दनियावां होते हुए बिहारशरीफ, बरबीघा और शेखपुरा की दिशा में रेल संपर्क और मजबूत हो जायेगा. नियमित परिचालन के लिए आवश्यक अनुमति मिलने के बाद इस नवनिर्मित रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में दुर्गापूजा पर बनेंगे 20 हजार पंडाल, पटना में 1500 का रजिस्ट्रेशन, अग्निशमन विभाग अलर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन