लोजपा (रा.) की 17 अक्टूबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, चिराग पासवान करेंगे अध्यक्षता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2022 9:42 PM

लोजपा (रा.) के राज्य प्रवक्ता प्रोफेसर (डॉ) विनीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न राज्यों के अधिकारी शामिल होंगे और राज्य और देश की राजनीति को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर सिलसिलेवार तरीके से चर्चा की जाएगी.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 17 अक्टूबर को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में बुलाई गई है. इस बारे में बात करते हुए लोजपा (रा.) के राज्य प्रवक्ता प्रोफेसर (डॉ) विनीत सिंह ने कहा कि, ‘यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी करेंगे. इस बैठक में विभिन्न राज्यों के अधिकारी शामिल होंगे और राज्य और देश की राजनीति को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर सिलसिलेवार तरीके से चर्चा की जाएगी. देश में पांच राज्यों में चुनाव और उपचुनाव हो रहे हैं, उन पर भी चर्चा होने की संभावना है. उन्होंने आगे कहा कि एक दिवसीय कार्यक्रम के समापन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का विजन कई मुद्दों पर स्पष्ट होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए