ePaper

Patna News : मार्च तक गर्दनीबाग में शुरू हो जायेगा मदर सीएनजी स्टेशन, 50 हजार आबादी को होगा लाभ

Updated at : 27 Dec 2024 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News : मार्च तक गर्दनीबाग में शुरू हो जायेगा मदर सीएनजी स्टेशन, 50 हजार आबादी को होगा लाभ

भवन निर्माण विभाग से औपबंधिक एनओसी मिलने के बाद गर्दनीबाग में मदर सीएनजी स्टेशन शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. अब डीएम कार्यालय से एनओसी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : भवन निर्माण विभाग से औपबंधिक एनओसी मिलने के बाद गर्दनीबाग में मदर सीएनजी स्टेशन शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. अब डीएम कार्यालय से एनओसी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा और मार्च, 2025 में यह सीएनजी स्टेशन शुरू हो जायेगा. गर्दनीबाग में मदर स्टेशन खुलने से इस इलाके की 50 हजार आबादी को सीएनजी और पीएनजी की सप्लाइ से फायदा होगा. गेल इंडिया के महाप्रबंध एके सिन्हा ने बताया कि भवन निर्माण विभाग से मिली एनओसी के आधार पर डीएम को एनओसी के लिए अनुरोध पत्र भेजा गया है. डीएम कार्यालय से प्रमाणपत्र मिलने के बाद स्टेशन का काम शुरू हो जायेगा.भवन निर्माण विभाग से मिली एनओसी के आधार पर डीएम को एनओसी के लिए अनुरोध पत्र भेजा गया है. डीएम कार्यालय से प्रमाणपत्र मिलने के बाद स्टेशन का काम शुरू हो जायेगा.

राज्य सरकार ने दी है 10 कट्ठा जमीन

उन्होंने बताया कि इस स्टेशन के लिए राज्य सरकार ने गेल को गर्दनीबाग अस्पताल के सामने लगभग 10 कट्ठा जमीन मुहैया करायी है. उन्होंने बताया कि मदर स्टेशन खुलने से गर्दनीबाग, चितकोहरा, अनिसाबाद, बेऊर, पुलिस काॅलोनी, अली नगर आदि इलाकों के लगभग 50 हजार लोगों को लाभ होगा. उन्होंने बताया कि पटना शहर और आसपास में सीएनजी व पीएनजी की सप्लाइ नौबतपुर मदर स्टेशन से होती है. गर्दनीबाग में मदर स्टेशन से खुलने से सीएनजी व पीएनजी की सप्लाइ आसान हो जायेगी. उन्होंने बताया कि इन इलाकों में नये पीएनजी कनेक्शन के रजिस्ट्रेशन का भी ड्राइव चलाया जा रहा है. इसके लिए प्रति कनेक्शन 500 रुपये लिये जा रहे हैं. फिलहाल पटना और आसपास के इलाके में हर दिन लगभग 1.70 लाख लीटर सीएनजी की सप्लाइ हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन