BREAKING: जाप नेता पप्पू यादव को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व सांसद ने ट्वीट कर दी हिरासत में होने की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बिगड़े हालात के बीच पटना पुलिस ने जाप नेता व पूर्व सांसद पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करना जाप नेता को महंगा पड़ा है. मंगलवार सुबह पटना पुलिस पप्पू यादव के पास पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट किया. थोड़ी देर बाद पूर्व सांसद को बुद्धा कॉलोनी थाना लेकर आया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पप्पू यादव को लेकर पुलिस बुद्धा कॉलोनी थाना लेकर आई. इसके बाद पप्पू यादव ने ट्वीट कर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, टाउन डीएसपी ने कहा कि पप्पू यादव को लॉकडाउन के उल्लंघन के जुर्म में हिरासत में लिया गया है. टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद ने कहा कि पप्पू यादव बिना परमिट लिए गाड़ी से घूम रहे थे. जिसके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया है.

पप्पू यादव ने इस मामले को लेकर ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा कि मुझे गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाना लाया गया है. पटना पुलिस मंगलवार सुबह जब पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची तो हड़कंप मच गया. उनके समर्थक भी उस समय वहां मौजूद रहे और गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई.

मीडिया ने मौके पर पप्पू यादव से सवाल किया और पूछा कि पुलिस ने कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है तो उन्होंने कहा कि ये सवाल पुलिस से होना चाहिए कि मैने किस कानून का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि मुझे बेटा होने और सेवा करने की सजा दी जा रही है. जाप नेता पप्पू यादव की गिरफ्तारी तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन