आईआईटी पटना में हिंदी पखवाड़ा शुरू, शिक्षा मंत्री बोले- दफ्तरों में भी बढ़े हिंदी का प्रयोग

Updated:
विज्ञापन

हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होते शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी व अन्य

आईआईटी पटना में हिंदी पखवाड़ा 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिरकत की. मंत्री ने सरकारी दफ्तरों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया. पूरे सितंबर महीने में हिंदी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

विज्ञापन

IIT Patna : बिहटा के अम्हारा स्थित आईआईटी पटना परिसर में गुरुवार को हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ हुआ. बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर संस्थान के शिक्षक, हिंदी विभाग के प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. उद्घाटन के बाद निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने शिक्षा मंत्री को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. शिक्षा मंत्री बनने के बाद मिथिलेश तिवारी पहली बार आईआईटी पटना के किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

हिंदी को बढ़ावा देने की शुरुआत दफ्तरों से हो : मंत्री

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आईआईटी पटना जैसे तकनीकी संस्थान में हिंदी पखवाड़े का आयोजन सुखद और सराहनीय पहल है. हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देना है, तो इसकी शुरुआत अपने दफ्तरों से भी करनी होगी. सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को भी हिंदी के महत्व से परिचित कराना जरूरी है.

पूरे सितंबर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि हिंदी पखवाड़े के तहत पूरे सितंबर महीने में हिंदी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इनमें बिहार के अलग-अलग जिलों और संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हिंदी के महत्व से परिचित कराने और भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्थान की ओर से हर वर्ष हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाता है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह आयोजन जारी रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन