चार लाख की शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो व स्विफ्ट डिजायर से मिली शराब-बीयर की खेप

Updated:
विज्ञापन

चार लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, स्कॉर्पियो व स्विफ्ट डिजायर जब्त  | Prabhat Khabar Network

पटना के जेपी गंगा पथ पर मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर चार लाख की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। दो गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।

विज्ञापन

Patna News : पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ स्थित एलसीटी घाट पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार से करीब चार लाख रुपये की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है. इस मामले में टीम ने मुजफ्फरपुर निवासी सोनू कुमार और सूरज कुमार तथा सिवान निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक गाड़ी में शराब, दूसरी में बीयर

जांच के दौरान स्कॉर्पियो से अंग्रेजी शराब और स्विफ्ट डिजायर से बीयर की बोतलें बरामद की गयीं. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर से सिवान से बीयर की खेप पटना लायी जा रही थी, जबकि स्कॉर्पियो से छपरा से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर वे पटना पहुंचे थे.

एलसीटी घाट पर घेराबंदी कर पकड़ा

मद्य निषेध विभाग की टीम को शराब की खेप पटना लाये जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने जेपी गंगा पथ स्थित एलसीटी घाट के पास घेराबंदी कर दी. वाहनों के वहां पहुंचते ही टीम ने दोनों गाड़ियों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान शराब और बीयर की खेप बरामद हो गयी.

पटना में तस्करों को करनी थी सप्लाई

पूछताछ में पता चला कि बरामद शराब और बीयर की खेप पटना के शराब तस्करों को सप्लाई करने के लिए लायी गयी थी. टीम को पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नामों की जानकारी भी मिली है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन