पूर्व मंत्री ऋषिदेव, पूर्व विधायक आनंदी यादव और सामाजिक कार्यकर्ता दारोगा पांडेय का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Sep 2020 2:35 PM
पटना : बिहार के पूर्व मंत्री रामजी दास ऋषिदेव और सिकटी के पूर्व विधायक आनंदी यादव के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के दिशा-निर्देश के तहत रामजी दास ऋषिदेव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा.
पटना : बिहार के पूर्व मंत्री रामजी दास ऋषिदेव और सिकटी के पूर्व विधायक आनंदी यादव के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के दिशा-निर्देश के तहत रामजी दास ऋषिदेव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा.
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि रामजी दास ऋषिदेव एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. कोविड काल के लिए वर्तमान में लागू दिशा-निर्देश के तहत निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.
वहीं, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सिकटी के पूर्व विधायक आनंदी यादव के निधन पर भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.
इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता दारोगा पांडेय के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि दारोगा पांडेय पूर्वी चंपारण के चकिया प्रखंड के बेलवा ग्राम के रहनेवाले थे. वे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध था. उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने स्व दारोगा पांडेय के भतीजे नागेंद्र पांडेय से दूरभाष से बात कर पांडेय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीनों दिवंगत आत्मा की चिर शांत तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










