नकली शराब बनाने के ठिकाने पर छापा, 1000 रॉयल चैलेंज के बोतल समेत कई सामान बरामद; तीन धराए

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी व जब्त

फुलवारी शरीफ के बैरिया बस स्टैंड के पास मद्य निषेध विभाग ने नकली शराब बनाने के ठिकाने पर बड़ी छापेमारी की है. इस कार्रवाई में 1000 से अधिक शराब की बोतलें, स्प्रिट, और पैकिंग के उपकरण जब्त किए गए हैं. तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Patna News : फुलवारी शरीफ के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड स्थित पिलर नंबर 187 के पास मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुरुवार को नकली शराब बनाने के ठिकाने पर छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया. मौके से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें, स्प्रिट, रैपर, ढक्कन और शराब पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए. कार्रवाई निरीक्षक मद्य निषेध सुनील साव के नेतृत्व में करीब तीन बजे की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मद्य निषेध विभाग को एक दिन पहले सूचना मिली थी कि बैरिया बस स्टैंड के पास अवैध तरीके से नकली शराब तैयार की जा रही है. सूचना की पुष्टि के लिए टीम ने पहले मौके की रेकी की. जानकारी सही पाए जाने के बाद निरीक्षक सुनील साव के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई.

रॉयल चैलेंज की 1000 बोतल समेत शराब बनाने का सामान जब्त

छापेमारी के दौरान टीम ने लाल रंग की रॉयल चैलेंज की करीब 1000 बोतल, रॉयल ग्रीन की 221 बोतल, काले रंग की 8 पीएम की 100 खाली बोतल और व्हीजल डायल्यूशन की 510 खाली बोतल बरामद की. इसके अलावा एक गैलन में तैयार 15 लीटर शराब और दूसरे गैलन में रखा 18 लीटर स्प्रिट भी मिला.

रैपर, ढक्कन और पंचिंग मशीन बरामद

मौके से शराब की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले रैपर, खाली ढक्कन, एक पंचिंग मशीन और दो हाइड्रोमीटर सेट जब्त किए गए. टीम ने छापेमारी स्थल से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

तीन आरोपित गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान युशरूपुर निवासी मणिकांत, आलमगंज निवासी अजीत कुमार और खाजेकला निवासी मोहम्मद अख्तर को गिरफ्तार किया गया. तीनों से पूछताछ की जा रही है. विभाग की टीम अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है. छापेमारी टीम में निरीक्षक सुनील साव, सहायक अवर निरीक्षक रुपेश कुमार तथा सिपाही संदीप, विनय और कृष्णा शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन