महिला का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था कोचिंग संचालक, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र निवासी एक 42 वर्षीय महिला के साथ अश्लील हरकत कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपित पकड़ा गया है.

विज्ञापन

पटना : कदमकुआं थाना क्षेत्र के लंगर टोली निवासी एक 42 वर्षीय महिला के साथ अश्लील हरकत कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपित पकड़ा गया है. गिरफ्तार किया गया आरोपित लंगर टोली का ही रहने वाला 62 वर्षीय पड़ोसी केपी यादव है. पुलिस ने आरोपित को उसके घर से रविवार की देर शाम करीब छह बजे गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़ित महिला की मानें, तो केपी यादव टीचर के साथ-साथ पोस्टल पार्क इलाके में एक कोचिंग का संचालन करता है. उसकी कोचिंग में महिला का बेटा व आरोपित की बेटी भी बच्चों को पढ़ाते हैं.

वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल : पुलिस के मुताबिक केपी यादव से उसने करीब 50 हजार रुपया कर्ज के तौर पर लिया था. चुकता नहीं करने पर आरोपित उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा. झांसा देकर एकबार अपने घर बुलाया और वीडियो बना लिया़ जिसके बाद वह वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था.

रविवार की दोपहर महिला सब्जी खरीदने बाजार गयी, तो बुजुर्ग ने उसका रास्ता रोक फिर से अपने घर बुलाने लगा़ इससे नाराज महिला ने अपने बेटे को बुलाया, दोनों के बीच बाजार में मारपीट होने लगी़ पुलिस को देख केपी यादव वहां से भाग गया. फिर महिला थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ वीडियो बनाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया. जिसके बाद शाम को पुलिस आरोपित के घर जाकर उसको गिरफ्तार कर लिया़ सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद कोचिंग संचालक को जेल भेज दिया जायेगा़ यहां तक कि आरोपित ने किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन