बीमार नीरज कुमार से मिलने पहुंचे बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम, साथ में मौजूद रहे संजय सरावगी

Updated:
विज्ञापन

मेदांता अस्पताल में नीरज कुमार का हालचाल लेते सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और संजय सरावगी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेडीयू एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना.

विज्ञापन

जेडीयू के एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हार्ट से जुड़ी परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मेदांता अस्पताल पहुंचे. तीनों नेताओं ने नीरज कुमार का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

विज्ञापन

हार्ट से जुड़ी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार पहले से ही हार्ट संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं. इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है.

पटना स्नातक सीट से जेडीयू के प्रत्याशी हैं नीरज कुमार

नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से जेडीयू के एमएलसी प्रत्याशी हैं. चुनावी सरगर्मी के बीच उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आयी है. इस चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हैं.

बताया जा रहा है कि चुनाव में नीरज कुमार को अपनी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उनके पक्ष में वोट मांग रहे हैं.

फिलहाल नीरज कुमार का मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है. उनके स्वास्थ्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गयी है.

Also Read :JDU के MLC कैंडिडेट नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता के ICU में हुए भर्ती

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन