बिहटा में गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन, रामकृपाल यादव, मीसा भारती, पप्पू यादव और भाई वीरेंद्र ने रखे विचार

Updated:
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा महोत्सव में शामिल गणमान्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहटा में श्रीकृष्ण सेवा न्याय परिषद की ओर से आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव-सह-सम्मान समारोह में सांसद मीसा भारती, पप्पू यादव और भाई वीरेंद्र ने श्रीकृष्ण के विचारों, सामाजिक समरसता, शिक्षा और विकास पर अपने विचार रखे.

विज्ञापन

पटना. श्रीकृष्ण सेवा न्याय परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव-सह-सम्मान समारोह में भगवान श्रीकृष्ण के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर चर्चा हुई. समारोह का उद्घाटन सांसद डॉ. मीसा भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजय कुमार ने की, जबकि संचालन वकील यादव ने किया. वक्ताओं ने कहा कि श्रीकृष्ण के दर्शन में सामाजिक समरसता, आर्थिक विकास और सांस्कृतिक चेतना का मार्ग छिपा है.

विज्ञापन

श्रीकृष्ण का दर्शन सामाजिक समरसता और विकास का संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. मीसा भारती ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक समरसता, आर्थिक विकास, राजनीतिक कुशलता और सांस्कृतिक चेतना का मार्ग भी छिपा है. श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से समाज को कर्म, कर्तव्य, समानता, सहयोग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी.

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, पर्यावरण, पशुधन और कृषि संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है. आज पर्यावरण संरक्षण, किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए श्रीकृष्ण का यह संदेश और भी प्रासंगिक है.

Image

शिक्षा और कौशल विकास से समाज को मिलेगी नई दिशा

पूर्णिया के सांसद राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि यादव समाज देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है. समाज की एकजुटता, शिक्षा, तकनीकी विकास और राजनीतिक भागीदारी से ही समाज को नई दिशा मिल सकती है. गरीबी से बाहर निकलने और आजीविका के साधनों को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना जरूरी है.

Image

संवैधानिक मूल्यों और विज्ञान के साथ आगे बढ़ने की जरूरत

अति विशिष्ट अतिथि भाई वीरेंद्र ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण के लिए संगठित समाज, तकनीकी विकास, संवैधानिक मूल्यों और विज्ञान के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा.

Image

अध्यक्षीय संबोधन में रंजय कुमार ने सामाजिक एकता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन