बिहटा: कन्हौली पुलिस ने हत्या के प्रयास और शराब मामले में तीन को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बिहटा में तीन गिरफ्तार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहटा के कन्हौली ओपी पुलिस ने हत्या के प्रयास और शराब सेवन के अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान जारी है.

विज्ञापन

बिहटा (पटना). कन्हौली ओपी पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सख्त कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास और शराब सेवन के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपितों में हत्या के प्रयास के मामले का एक नामजद अभियुक्त भी शामिल है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

हत्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त दबोचा गया

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास के दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कन्हौली गांव निवासी जयवीर यादव (30 वर्ष), पिता अल्टर यादव को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में 22 अक्टूबर 2026 को थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, जिसे छापेमारी के दौरान धर दबोचा गया.

शराब पीने के आरोप में दो अन्य भी पहुंचे जेल

वहीं दूसरी ओर, शराबबंदी कानून के तहत चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान कन्हौली गांव से ही शराब पीने के आरोप में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. पकड़े गए आरोपितों की पहचान कन्हौली निवासी प्रसादी यादव (20 वर्ष), पिता स्वर्गीय अर्जुन यादव तथा राजन प्रसाद (42 वर्ष), पिता राजेश्वर महतो के रूप में की गई है. जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

कन्हौली ओपी प्रभारी ने तीनों गिरफ्तारियों की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में आपराधिक तत्वों और शराब कारोबारियों व पियक्कड़ों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले बख्तियारपुर में 9 लाख रुपये बरामद, नवादा का युवक हिरासत में

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन