बिहार में अब नियोजित शिक्षकों को भी बनाया जायेगा हेडमास्टर, 22 हजार से अधिक स्कूलों में खाली हैं पद

Updated at : 01 Dec 2020 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अब नियोजित शिक्षकों को भी बनाया जायेगा हेडमास्टर, 22 हजार से अधिक स्कूलों में खाली हैं पद

Bihar Latest News Update In Hindi बिहार सरकार अपनी पूर्व की घोषणा के अनुसार शिक्षा विभाग मध्य से माध्यमिक स्कूलों में नियोजित शिक्षकों को हेड मास्टर बनाने जा रहा है. हेड मास्टर बनाने की प्रक्रिया तय करने के संदर्भ में शीर्ष विभागीय अफसर उच्चस्तरीय मंथन कर रहे हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि बुधवार को उन्हें हेडमास्टर बनाने की प्रक्रिया तय हो जायेगी. दरअसल, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के समक्ष एक विभागीय उच्च समिति अपनी रिपोर्ट सौंपने जा रही है.

जानकारों के मुताबिक नियोजित शिक्षकों को इन स्कूलों में हेड मास्टर नहीं बनाया जाता है. हाल ही में घोषित नियमावली में इसका प्रावधान किया गया था. हालांकि, उसकी प्रक्रिया अभी तक निर्धारित नहीं की जा सकी थी. फिलहाल शिक्षा विभाग इसकी प्रक्रिया तय करने को फाइनल टच देने जा रहा है. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस संदर्भ में निर्णय लेने के लिए सचिवालय में उच्चाधिकारियों की विशेष मीटिंग बुलायी है.

दरअसल, उन्हें अनुभव के आधार पर हेड मास्टर बनाया जाये अथवा लिखित परीक्षा लेकर अथवा इसका कोई और तरीका हो, इस संबंध में निर्णय लिया जाना रह गया है. प्रदेश के कुल 22 हजार से अधिक सरकारी विद्यालयों में हेड मास्टर के पद खाली है. सरकार इन स्कूलों की प्रशासनिक बेहतरी के लिए भरने जा रही है. इनमें करीब 18 हजार से अधिक पद केवल मध्य विद्यालयों में खाली है.

फिलहाल शिक्षा विभाग नियोजित शिक्षकों की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, प्रधान सचिव संजय कुमार ने गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई की दिशा में नियोजित शिक्षकों प्रभावी भूमिका बनाने की दिशा में और भी कई कदम उठाये हैं.

Also Read: मंडल कारा के इंट्रेस पर तैनात पुलिसकर्मी पर चली गोली, घायल अवस्था में पीएमसीएच किया गया रेफर

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन